Advertisement

भाजपा द्वारा फुसरो बाजार मे चलाया गया महा जनसंपर्क अभियान

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में 30 जून को बोकारो जिला के हद मे भाजपा फुसरो मंडल द्वारा स्थानीय बाजार मे महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 9 साल में किए गए कार्यों को हर घर जाकर रहिवासियों को बताया गया।

इस अवसर पर अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम और भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के रहिवासियों के घर जाकर पीएम मोदी के 9 साल में किए गए सभी विकास कार्यों को बताया जा रहा है।

पीएम मोदी के लिए जन समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के रहिवासियों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति रहिवासियों का विश्वास और भरोसा पहले से ज्यादा बढ़ा है।

अभियान में मंडल महामंत्री रमेश स्वर्णकार सहित कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, शिवलाल रवि, शनि सिंह, भरत वर्मा, सीताराम रजक, मदन खुराना, ओमप्रकाश सिंह, नवल किशोर सिंह, श्रीकांत सिंह, प्राण गिरी, चंदन राम, रंजन सिंह आदि का भरपूर सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *