Advertisement

आरएसएस जैनामोड़ शाखा द्वारा संघ स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर सामूहिक पथ संचलन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैनामोड़ शाखा के तत्वावधान में 27 सितंबर को सामूहिक पथ संचलन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष, वाद्ययंत्र बैंडबाजा के साथ जैनामोड़ स्थित विद्युत कार्यालय के सामने से प्रारंभ होकर चास रोड के टांड़मोहनपुर, रोलिंग मिल, पेटरवार मार्ग पर बांधडीह उच्च विद्यालय होते फुसरो मार्ग पर मिश्रा साइड स्थित श्रीदुर्गा मंदिर परिसर में पथ संचलन का समापन किया।

बता दें कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित, समृद्ध एवं व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य विगत सौ वर्षों से कर रहा है। विजयदशमी 1925 को संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने किया था। वर्तमान विजयादशमी 2 अक्टूबर 2025 को यह संघ अपने स्थापना का सौ वर्ष पूर्ण कर रहा है। संघ द्वारा सौ वर्ष की इस यात्रा में ‘राष्ट्र-प्रथम’ के मंत्र के साथ समाज के सहयोग में अनेक उल्लेखनीय कार्य किया है। झारखंड प्रांत-संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू द्वारा बौद्धिक कार्य किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ प्रह्लाद सिंह, जिला संघचालक रविकांत सिंगला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन सिंह (भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री), जिला कार्यवाह भोला कुमार, शाखा कार्यवाह शिवनाथ रजवार, खंड सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश प्रसाद, दीपक सिंह, राजकुमार पासवान, हुवलाल दास, विजय बरनवाल, कृष्णा सिंह, जय नारायण मरांडी, रमेश बेसरा, सुरेंद्र बरनवाल, नीलकंठ मंडल, मिथिलेश मंडल, केदार महतो, मुन्ना प्रसाद, विनोद कुमार, पंकज पांडेय, बैजनाथ नायक, नवीन गर्ग, छोटू तिवारी, राजेश शर्मा आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *