Advertisement

जन कल्याण के लिए डीएवी गुवा में सामूहिक हवन

शिक्षक के हाथो में बच्चो का भविष्य होता है-डॉ मनोज कुमार

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। उच्च शिक्षा प्रदान करने में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था किसी भी दृश्टिकोण से पीछे नहीं है। संस्था का सतत प्रयास है, बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की मिसाल बने एवं देश का नाम उज्जवल करें।

उक्त बातें नव वर्ष के अवसर पर 4 जनवरी को वैदिक मंत्रों के साथ शांति मंत्र व हवन पाठ करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कही।

इस अवसर पर हवन कार्यक्रम विद्यालय के धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री व राजवीर सिंह के अगुआई में किया गया। प्राचार्य ने स्कूल के शिक्षको को अभिभावकों के भावनाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने के लिए मार्ग दर्शित किया। साथ ही कहा कि शिक्षक के हाथो में बच्चो का भविष्य होता है।

हवन कार्यक्रम विद्यालय के सत्येंद्र रॉय, अरबिंदो साहू, अनंत कुमार उपाध्याय, नीलम सहाय, वी  लता, राजवीर सिंह, विकास मिश्र, रंजना प्रसाद, एस के पांडेय, दीपा राय सहित कार्यालय के वरीय लिपिक संजीव सिंहा, प्रभुकेश्वर पंडित व अन्य कई उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *