महोत्सव में होगा संतों व् किन्नरों द्वारा पुष्प होली, भस्म होली एवं रंगों की होली का नजारा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के निकटवर्ती वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के हद में सुप्रसिद्ध कौनहारा घाट श्मशान पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मशान होली महोत्सव में इस बार एक मार्च को पुष्प होली, भस्म होली एवं रंग होली की धूम मचेगी। इस महोत्सव में नेपाल सहित देश -विदेश के सैकड़ों धर्माचार्य, संत-महात्मा, किन्नर व विद्वानों का महा समागम होगा।
जानकारी के अनुसार आयोजित होनेवाले महोत्सव की तैयारी को लेकर अबतक दो बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। एक मार्च को चार बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होनेवाले इस महोत्सव की खास बात यह है कि इसमें सनातन हिंदू धर्म के सभी संप्रदायों व पथों की भागीदारी होगी। इस्कॉन तथा देश विदेश के भक्तों द्वारा होली भक्ति नृत्य एवं कीर्तन, अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला कलाकारों द्वारा शिव तांडव एवं राधा-कृष्ण नृत्य, उज्जैन महाकाल भस्म आरती के कलाकारों द्वारा भस्म नृत्य, भूत – प्रेत, गन्धर्व, यक्ष स्वरूप धारण किए के साथ मशान होली के बाद पुरस्कार सम्मान एवं छप्पन भोग प्रसाद का वितरण होगा।
महोत्सव के सह संयोजक रूपेश कुशवाहा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए 25 फरवरी को कहा कि महोत्सव की तैयारी को लेकर दो बैठकें हो चुकी हैं। इस महोत्सव के चिंतक, योजक एवं प्रेरणाश्रोत विनोद कुमार सिंह यादव अपनी विविध सहयोगी टीमों के साथ इस महा अभियान को सफल बनाने में निरंतर प्रयासरत हैं।
मशान होली में इन संतों की महोत्सव में रहेगी उपस्थिति
हाजीपुर के कोनहारा में आयोजित होनेवाले महोत्सव में बोधगया, शंकराचार्य मठ के उत्तराधिकारी संत विवेकानंद गिरि, लोकसेवा आश्रम सोनपुर के संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा, श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी लक्ष्मणाचार्य, धर्म संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रमाशंकर शास्त्री, जुना अखाड़ा अरेराज मठ महामंडलेश्वर रवि शंकर गिरि, बड़ी पटन देवी के गौरीशंकर गिरि, कबीर मठ फतुहा के महंत ब्रजेश मुनि, मणिराम छावनी अयोध्या के महंत डॉ दामोदर दास, अहिल्या स्थान दरभंगा के संत कामेश्वर दास एवं किशोरीजी, पुनौरा धाम माता सीता जन्म स्थान के उत्तराधिकारी संत राम कुमार दास, कालरात्रि मंदिर डुमरी बुजुर्ग नयागांव के मुख्य पुजारी ब्रजेशानंद मिश्र, तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह ढिल्लन, हरिहरनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश, साध्वी सिमरन दास प्रेमी, शिव चर्चा परिवार की यशोदा देवी, डोम राजा संजीत मल्लिक, जय गुरुदेव संस्था के गुरुदयाल सिंह, गायत्री परिवार के रामचंद्र सिंह, आर्य समाज के प्रधान मनोज शास्त्री आदि की इस महोत्सव में उपस्थिति होगी।
महोत्सव में बिहार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य एवं पटना महावीर मंदिर के सचिव सायण कुणाल, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंहा, लालगंज विधायक संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान के अलावा किन्नर गुरु माता लल्लन राज कुमारी, संतोषी किन्नर, रेखा किन्नर, साधना किन्नर एवं पूजा किन्नर का भी आगमन हो रहा है।
![]()













Leave a Reply