Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच ने शुरू की फिटनेस की डोज आधा घन्टा रोज कार्यक्रम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर बेरमो शाखा के बैनर तले 28 अगस्त को खेलकूद दिवस पर बोकारो जिला के हद में फुसरों में साइकलोथन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमार गौरव को मंच अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, दिलीप गोयल और ओमप्रकाश अग्रवाल ने श्रीफल एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कुमार गौरव ने साईकल रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस साईकल रैली का मकसद लोगों में जागरूकता लाना कि सभी लोग दिन भर में कम से कम आधा घन्टा साईकल चलाये, जिससे उनकी सेहत अच्छी बनी रहे।

साईकल रैली अग्रसेन भवन से शुरू होकर कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन विद्यालय प्रांगण पहुंच कर समाप्त हुई। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर मंच के सचिव रोहित मित्तल, कोषाध्यक्ष सोनू अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अरुण अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, भवानी शंकर अग्रवाल, आदि।

प्रवीण अग्रवाल, पिंटू राइका, टिंकेश गोयल, मुकेश शर्मा, राजूब खेमका, राजेन्द्र अग्रवाल, आकाश ऐरण, सुमित बंसल, उमेश चौधरी, विकास मित्तल, पंकज मित्तल, सन्तोष मित्तल, संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *