Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच प्रतिनिधियों किया ढोरी जीएम को सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के प्रतिनिधियो ने 21 अगस्त को सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के जीएम के आवास पहुंचकर महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं युवा मंच की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने कहा कि जीएम अग्रवाल ने कोल डंडिया के साथ -साथ पूरे समाज का मान बढ़ाया है।
बता दे कि, केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा बीते दिनों ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल को नई दिल्ली में कोल इंडिया के वार्षिक कोल मिनिस्ट्री अवार्ड सहित 5 लाख रुपए से सम्मानित किया गया।

मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के संयोजक मीनू अग्रवाल, संरक्षक दिलीप गोयल, अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, सचिव रोहित मित्तल, कोषाध्यक्ष सोनू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भवानी शंकर अग्रवाल, सुरेंद्र खेमका, मुरारी बढालका, पंकज मित्तल, विकास मित्तल, सुमित बंसल, आकाश ऐरण,चीकू जिंदल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *