Advertisement

शहीद स्थल की पर्यावरणविद् मुकुल ओझा के नेतृत्व में की गई सफाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर नाइन बसंती मोड़ पर वर्षों पहले से स्थापित अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थल के आसपास फैले कूड़े कचड़े को देखकर नागरिक अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शशि भूषण ओझा मुकुल’ के नेतृत्व में 4 जनवरी को शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति को धोकर माला पहनाया गया। इस अवसर पर आसपास फैली गंदगी की साफ सफाई की गई।

ज्ञात हो कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी पर झूल गए और बोकारो जैसे प्रतिष्ठित शहर में उनकी मूर्ति को बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन और जिला प्रशासन द्वारा इस तरह अनदेखी करना न सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि यह घोर अपराध है। उक्त प्रतिमा के चारों तरफ बनी तिकोनी बाउंड्री लगभग टूट गई है तथा आसपास दुकान लगाने वालों ने इसमें कचड़ा फेंकना शुरू कर दिया है।

नागरिक अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने यहां के सभी व्यवसायियों से निवेदन करते हुए उन्हें भी समझाया कि जिस शहीद भगत सिंह ने हमें आजादी दिलाने हेतु अपने को कुर्बान कर दिया, उनकी प्रतिमा के आसपास गंदगी फैलाना अत्यंत ही निंदनीय कार्य है तथा इसे साफ रखना उनका भी कर्तव्य बनता है। आज के कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार, बोकारो जिला प्रशासन और बोकारो इस्पात प्रबंधन से मांग किया गया कि शहीदे आजम भगत सिंह के इस मूर्ति स्थल के चारों तरफ पुनः पक्की बाउंड्री कराई जाय और मूर्ति की देखरेख की उचित व्यवस्था किया जाय, अन्यथा नागरिक अधिकार मंच द्वारा आंदोलनात्मक करवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, वीरेंद्र चौबे, ललन कुमार निषाद, विजय त्रिपाठी, शैलेन्द्र झा, एस एस चौधरी, अर्जुन पांडेय, अजय चौधरी, अनुराग मिश्र, शुभजीत दास, बी एन तिवारी, सुनील कुमार, परमेश्वर दुबे, शंभू महतो, राममूर्ति पाठक, सन्नी यादव, मुरली मोदी, अजय साह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *