Advertisement

भगत सिंह चौक पर शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन

खतरे में है भगत सिंह के सपनो का भारत-भागीरथ शर्मा

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। शहिदे आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का शहादत दिवस 23 मार्च को बोकारो थर्मल स्टेशन के समीप भगत सिंह चौक के समक्ष मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन माकपा, डीवाईएफडीआई, जनवादी महिला समिति तथा आम नागरिक मंच ने किया। अध्यक्षता आम नागरिक मंच के सचिव तापेश्वर ठाकुर ने किया। मौके पर बतौर मुख्य वक्ता माकपा के बोकारो जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य भागीरथ शर्मा ने कहा कि भगत सिंह के सपनों का भारत आज खतरे में है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के समता मूलक सपनों का भारत बनाने के लिए मजदूरों – किसानो और नौजवानों के पास जाना होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से भारत की छवि आरएसएस और कार्पोरेट की गठजोड़ से वर्तमान केंद्र सरकार धूमिल कर रही है। संवैधानिक मूल्यों को कुचला जा रहा है। यह नव फासीवाद की ओर बढता कदम का संकेत है, जिसे रोकना समस्त देश भक्त ताकतों का दायित्व है। कहा कि यही शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव की सच्ची श्रद्धांजली होगी।

कार्यक्रम में माकपा जिला कमिटी के सदस्य श्याम बिहारी सिंह दिनकर, जनवादी महिला समिति बोकारो जिला सचिव रेणु दास, अख्तर खान, माकपा बेरमो प्रखंड सचिव मनोज पासवान आदि ने भी भगत सिंह के सपनो का भारत निर्माण का संकल्प लेने की बात कही।

इसके अलावा मंजू देवी, आम नागरिक मंच के सचिव तापेश्वर ठाकुर, डीवाईएफआई के संयोजक शिवचरण तांती, राजू अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त की। मौके पर जावा देवी, रेणु das मीना देवी, उर्मीला देवी, उमा देवी, समीर सेन, राजकुमार साव, मैहतरू, सुधीर नोनिया, सीताराम इत्यादी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *