Advertisement

सोनाहातु में मनाया गया शहीद शशोधर मुंडा का शहादत दिवस

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची जिला के हद में सोनाहातु में किसान सभा एवं माकपा द्वारा 15 मार्च को शहीद शशोधर मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा सोनाहातु लोकल कमिटी के तत्वावधान में भारत बंद के दौरान वर्ष 1988 में हुई गोलीकांड में शहीद शशोधर मुंडा का शहादत दिवस जिंतु में शहीद प्रतिमा स्थल पर सम्मान पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर शहीद शशोधर मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि वर्ष 1988 की एतिहासिक भारत बंद के दौरान पुलिस गोलीकांड में शहीद शशोधर मुंडा शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि शहीद कभी भी दफ़न नहीं होते।

बीज की तरह फलते फूलते हैं। कहा कि चुनावी बंद असंवैधानिक है, तो उस पैसे से चुनाव जीतने वाले सांसद व् मंत्री संवैधानिक कैसे? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 9 दिसम्बर 2021 के समझौता को लागू नहीं कर देश के किसानों के साथ विश्वासघात किया है।

इस अवसर पर राज्य कौंसिल सदस्य निलकांत सिंह मुंडा, जिला कौंसिल सदस्य रतन महतो, के.पी. सिंह मुंडा, घुरन पातर, प्रेमचंद पातर, उमेश महतो, अंचल कमिटी के जगदीश मुंडा, मुखिया विकास मुंडा, मुखिया प्रतिनिधि कलेश्वर मुंडा, पंचायत समिति सदस्य जगन्नाथ मुंडा, बसंत मुंडा, परिक्षित मुंडा, आदि।

त्रिलोक मुंडा, कमलु मुंडा, पार्वती देवी, ईश्वरी देवी, जलेश्वरी देवी, गीता देवी, सीता राम महतो आदि ने संबोधित करते हुए किसान आन्दोलन तेज़ करने, जल, जंगल जमीन की रक्षा की लड़ाई तेज करने का आह्वान किया। शहीद सभा की अध्यक्षता घुरन पातर तथा संचालन सोनाहातु अंचल किसान सभा सचिव रतन महतो ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *