Advertisement

शहीद बबुनी प्रसाद महतो का 28वां शहादत दिवस मनाया गया

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजार्ज)। झारखंड मुक्ति मोर्चा विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी के नेतृत्व में शहीद बबुनी प्रसाद महतो का 28वां शहादत दिवस उनके पैतृक गांव चलकरी में मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने कहा कि शहीद बबुनी प्रसाद महतो पूर्व सांसद व् विधायक स्व. टेकलाल महतो के सच्चे मित्र थे। उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में टेकलाल बाबू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दिया था।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। शहीद बबुनी प्रसाद झमुमो के सच्चे सिपाही थे। लगातार तीन बार झामुमो बिष्णुगड़ के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे।

उन्होंने कहा कि शहीद बबुनी प्रसाद महतो सामन्तवादियों द्वारा किये जा रहे शोषण के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते रहे और अपने क्षेत्र में गरीब गुरबों की आवाज बनकर काम करते रहे| शहिद बबूनी इस क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा से समर्पित थे और आम जनों की लड़ाई लड़ते लड़ते शहीद हुए। झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके पहचान और विरासत को कभी मिटने नहीं देंगी।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी तथा उनके समर्थकों द्वारा शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य टेकोचंद महतो, आदि।

प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य संजय प्रजापति, बिष्णुगढ़ उप मुखिया अनुराग बर्मन, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, बेडाहरियारा उप मुखिया राहुल कुमार, गैड़ा उप मुखिया बिरेंद्र राणा, लोचन मंडल, वरुण मंडल, रोहित कुमार दास आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *