Advertisement

शहीद अग्निवीर जवान के भाई ने उप समाहर्ता के समक्ष किया योगदान

बीते 28 नवंबर को मुख्यमंत्री ने बलराम महतो को रांची में सौंपा था नियुक्ति पत्र

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के फतेहपुर रहिवासी शहीद अग्निवीर जवान अर्जुन महतो के भाई बलराम महतो ने 29 नवंबर के अपराह्न बोकारो जिला मुख्यालय समाहरणालय में योगदान दिया। उन्होंने स्थापना उप समाहर्ता के समक्ष अपना योगदान दिया।

ज्ञात हो कि अपने शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते 28 नवंबर को राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में बलराम महतो को नियुक्ति पत्र सौंपा था। वहीं, शहीद की माता हुलासी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपये का चेक दिया था।
विदित हो कि झारखंड के अग्निवीर अर्जुन महतो असम के सिलचर में तैनात थे। वे बीते 21 नवंबर की देर रात्रि उग्रवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *