Advertisement

सुख समृद्धि के लिए सुहागिनों ने की माँ विपदतारिणी की पूजा अर्चना

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा कुसुमघाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सुहागिन महिलाओं ने सुख समृद्धि के लिए 9 जुलाई को माँ बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना की।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर तथा लाल धागा बांधकर अपने-अपने परिवारों की विपदा हरण की कामना की। साथ ही उन्होंने मंगल कामना करते हुए माता से मांगा कि उनके तथा उनके परिवारों के ऊपर कभी भी मुसीबत ना आए। पूजा करने के बाद मंदिर के पुजारी ने मां बिपत्तारिणी की कथा सुनाई। पूजा के अंत में सभी सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे के मांग में सिंदूर भरा।

ऐसा माना जाता है कि माँ बिपत्तारिणी की पूजा करने से किसी भी प्रकार का संकट या मुसीबत कभी नहीं आती है। इस दौरान मौके पर गुवा एवं आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में सुहागिन महिलाएं एवं श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगा रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *