Advertisement

गवर्नमेंट कॉलोनी में विवाहित ने फांसी के फंदे पर झूल कर दी जान

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में गवर्नमेंट कॉलोनी में एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपने आवास में फांसी के फंदे से झूल कर जान दे दी। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के आईईएल थाना के हद में 18 मार्च की दोपहर गवर्नमेंट कॉलोनी फेस 2 रहिवासी अवध किशोर यादव का 38 वर्षीय शादीशुदा पुत्र राजेश कुमार यादव ने अपने आवास में फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

बताया जाता है कि मृतक आईईएल में दैनिक मजदूर के रूप में कार्यरत था। उसके पिता रामगढ़ में निजी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। पड़ोसियों के अनुसार मृतक राजेश अपने रूम को बंद कर फंदे से झूल गया। उसे ढूंढने के लिए जब उसके परिजन गए तो किसी तरह का उसने आवाज नहीं दिया। आनन फानन में पड़ोसीयों ने पीछे से दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

इसकी सूचना तत्काल आईईएल थाना को दी गई। बताया जाता है कि मृतक की बीवी और मां अपने गांव गए हैं। उन्हें भी घटना की सूचना दे दी गई है। इस संबंध में स्थानीय पंचायत की मुखिया शांति देवी ने घटना के कारणों पर अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए इस घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं घटना के संबंध में आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *