Advertisement

धारावी के शिक्षण संस्था में मनाया गया मराठी राज्य भाषा दिवस

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। रविवार को महात्मा फुले शिक्षण संस्थान में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विष्णु वामन शिरवाडकर का जन्मोत्सव व मराठी राज्य भाषा दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। धारावी के संस्था द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी विद्यालय में करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम के दौरान हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और मराठी भाषा के विद्यार्थीयों ने मराठी में कविता व दोहे पढ़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विष्णु वामन शिरवाडकर की प्रतिमा पर पुप्ष माला पहनाया गया। साथ ही 2 मीनट का मौनधारण भी किया गया।

इसके बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन में हिंदी, उर्दू अंग्रेजी और मराठी भाषा के विद्यार्थीयों ने मराठी में अनेक कवितायेँ सुनाई, इस अवसर पर शिक्षकों ने मराठी भाषा का इतिहास मराठी का संपन्न साहित्य व अनेक साहित्यकारों के संदर्भ में रोचक बाते बताई। इस अवसर पर मराठी साहित्य मराठी भाषा में लिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। राज्य भाषा मराठी के प्रचार, प्रसार और विकास के लिए विद्यार्थीयों को प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम के प्रमुख संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक बाबुराव माने, सचिव दिलीप शिंदे, कोशाध्यक्ष प्रमोद मने, मुख्याध्यापिका सौ विणा दोनवलकर, माध्यमिक अंग्रेजी विभाग की मुख्याध्यापिका सौ.स्वाती होलमुखे, मनोहर जोशी कॉलेज के प्रिंसिपल कमलेश सोनपसारे, प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका सौ श्रद्धा व अफरोज के अलावा सभी शिक्षकवृंद व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *