Advertisement

मानस महायज्ञ को लेकर चांदो कलश-यात्रा में कई जनप्रतिनिधि शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चांदो ग्राम पंचायत में 30 मार्च को कलश यात्रा निकाली गयी। उक्त कलश यात्रा में क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधि शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार 30 मार्च के पूर्वाह्न श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर मानस समिति चांदो की ओर से भव्य कलश-यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण की झांकी एवं धर्मध्वजा लिए 301 बालाएं व माताएं सहित क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि सांसद मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि बतौर आजसू के काशीनाथ सिंह, जिप सदस्य अशोक मुर्मू (झामुमो), भाजपा के लक्ष्मण नायक सहित हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, युवक, युवतियां, बुजुर्ग आदि शामिल थे।

कलश यात्रा के दौरान कलशधारी कतार बद्ध होकर स्थानीय खांजो नदी पहुंचे। जहां आचार्य आभास पांडेय, उपाचार्य सुभाष देव पांडेय (वाराणसी) एवं पुरोहित सुरेंद्र तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से सभी कलशों में जल प्रवेश कराया गया। पवित्र जलयुक्त कलश धारण कर सभी पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे तथा परिक्रमा किए। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं खीर महाप्रसाद वितरण किया गया।

आयोजन स्थल पर आमंत्रित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य का मानस समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर व्यास रामबिनोद शरण, समिति उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह, राजेश नायक, सचिव शिवकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण नायक, उप कोषाध्यक्ष पद्दुम महतो, संरक्षक कुलदीप सिंह, नागेश्वर नायक, संयोजक राजेंद्र नायक (पूर्व मुखिया) सहित आशीष नायक, बैजनाथ गोराई, बरूण नायक, रामटहल नायक, अमर सिंह, प्रेम तिवारी आदि दर्जनों मौजूद थे। ज्ञात हो कि, 31 मार्च से मानस पाठ के साथ चांदो में नौ दिवसीय मानस महायज्ञ आयोजन की शुरुआत होगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *