प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो स्थित समता सैनिक दल जिला कार्यालय में 4 जून को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में दल के कई पदाधिकारियों को संस्था विरोधी कार्य के कारण अगले छह वर्ष तक के लिए पार्टी से निलंबित किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समता सैनिक दल झारखंड प्रदेश सचिव कंचन गौतम ने बताया कि अध्यक्ष राज किशोर रविदास ने जिला कार्यालय बेरमो में कैबिनेट बैठक कर अपने प्रदेश पदाधिकारीयों के कार्य कुशलता की समीक्षा की। जिसमें पाया गया कि संगठन के प्रशासनिक सचिव सरवन कुमार रवि सह मीडिया प्रभारी लगातार एक वर्षों से संगठन विरोधी रवैया अपनाते हुए संगठन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। संगठन सचिव राजन कुमार रवि ग्राम अमनारी थाना टाटी झरिया जिला हजारीबाग ने लगातार दो वर्षों में कैबिनेट की बैठक मे अनुपस्थित रहे है।
जाँचोपरांत पाया गया कि दो वर्षो से उपरोक्त पदाधिकारी अपने निजी कार्यों से मुंबई में रह रहे हैं। इसलिए समता संविधान की धारा 15 के उप धार दो का उल्लंघन है। सरवन कुमार रवि को समता संविधान की धारा 14 के उप धारा 4, 6, एवं 7 का उल्लंघन पाया गया। इसलिए दोनों पदाधिकारियों पर धारा 15 उप धारा 4, 6, 7 के तहत दो सत्र 6 वर्ष के लिए पदमुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
![]()













Leave a Reply