Advertisement

पेटरवार थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना परिसर में 28 फरवरी को आगामी होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी के स्थान पर अन्य पुलिस अधिकारियों एवं अंचल अधिकारी अशोक राम की उपस्थिति में आयोजित की गयी।

बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गयी कि अभी एक समुदाय में पाक रमजान की माह चल रही है, वहीं आगामी दो दिन बाद रंगों का पावन त्यौहार होली आने वाला है। ऐसे में थाना क्षेत्र में हुड़दंग न हो। शांतिपूर्ण वातावरण में होली मने, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से चुस्त रहेगी।

बैठक में पेटरवार सीओ अशोक राम, पुलिस अधिकारी महाबीर एक्का, गोपाल उरांव, आर कुजूर, मुंशी अजय सिंह, शांति समिति अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, झामुमो नेता राकेश सेठी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, रितेश सिन्हा, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, रानी मुर्मू, आर गुप्ता, मुमताज अंसारी सहित कई पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, समाजसेवी आदि उपस्थित थे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि होली त्यौहार में किसी प्रकार का उपद्रव, हुड़दंगी से निपटने के लिए प्रशासन सजग रहेगी। ऐसे अराजग तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक के उपरांत उपस्थित जनों ने एक दूसरे को अबीर,गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *