Advertisement

लोहरदगा में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पहुंचे

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज मैदान में बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का 13 फरवरी को समापन हो गया। समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित क्रिकेट जगत के कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने शिरकत की। फाइनल में लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराकर बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।

समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां के नौजवानों के रग-रग में खेल बसता है। कहा कि झारखंड के खिलाड़ी देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व क्रिकेट में राज्य के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपना परचम लहराया है। लम्बे समय से हॉकी इंडिया में झारखंड के कई खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते रहे है। मौके पर पुर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *