प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उच्च विद्यालय के वर्ग दशम के 90 छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी को विदाई दी गयी। उन्हें वर्ग नवम की छात्र, छात्राओं तथा विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई। ज्ञात हो कि विदा होनेवाले सभी आगामी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटअप हुये है।

विदाई समारोह के मौके पर वर्ग नवम के छात्र, छात्राओं ने सेंटअप विद्यार्थियों को कई उपहार भी भेट किए। छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों को अपने हाथ से बनाए प्रतीक चिह्न भेट किए। इस अवसर पर सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था थी। विद्यार्थियों, शिक्षको सहित कैंपस की राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षकों, पंचायत के मुखिया, उप मुखिया सहित शिक्षाविद एवं अन्य कई गणमान्य जनों ने पूरी, सब्जी, खीर आदि का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर उच्च विद्यालय के एचएम अशोक कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रकाश कुमार, अंकित कुमार, शिक्षिका सुषमा कुमारी, सुमित्रा मरांडी, आदेशपाल सोनू यादव आदि ने आगंतुकों का सत्कार किया।
![]()













Leave a Reply