आसमानी आफत से बचाव के लिए रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ टीम
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड में बीते एक अगस्त से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण झारखंड की राजधानी रांची सहित, रामगढ़, बोकारो, देवघर, मधुपुर, गिरिडीह आदि जिलों के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कई इलाकों में बाढ़ के कारण छोटी बड़ी गाड़ियां बारिश की पानी में आधे से अधिक डुब गया है।
जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड, कडरू, हटीया चौक, कांटा टोली, करमटोली, बहु बाजार चुटिया, कांके का निचले इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गयी है। जगह जगह छोटे बड़े वाहन अनियमित नाला सफाई के कारण सड़क किनारे पानी में डुब गया है।
बताया जाता है कि राजधानी रांची के अलावा सबसे ज्यादा बारिश का कहर का असर रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा में 2 अगस्त को देखा गया, जहां रजरप्पा मंदिर के समीप स्थित दर्जनों दुकाने देखते देखते उफनती भैरवी नदी (भेड़ा नदी) में समा गया।

इसी प्रकार की स्थिति बोकारो जिला के हद में गरगा नदी तट गुजरात कॉलोनी, भोजपुर कॉलोनी, कुंवर सिंह कॉलोनी, तुपकाडीह, बेरमो स्टेशन खटाल, जरिडीह बस्ती, धनबाद जिला के हद में जमुनिया नदी तट तथा बराकर नदी तट के निचले इलाके में रह रहे हजारों रहिवासियों का हाल बुरा है।
भारी बारिश के कारण उपरोक्त इलाकों में रहनेवाले रहिवासियों को अपनी तथा अपने परिवारजनों की जान बचाने व् अपने आशियाने को बचाने के लिए जद्दो-जहद करना पर रहा है। जानकारी के अनुसार दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर राज्य सरकार द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अगले दो दिनों तक संबंधित जिले के उपायुक्त को अलर्ट पर रहने का आदेश राज्य सरकार की ओर से दिया गया है। बाढ़ संभावित इलाकों के स्कूलो को बंद करने का आदेश दिया गया है। एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीम रेसक्यू में जुट गयी है।
बताया जाता है कि 2 अगस्त को राजधानी रांची के दीपाटोली इलाके में बारिश आफत बन गयी। यहां कमर से ज्यादा पानी भर गया है। स्थानीय रहिवासियों ने मदद के लिए जिला प्रशासन को सूचना दी।
सूचना के बाद जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को सूचित किया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम दीपाटोली के बाढ़ ग्रसित इलाके में पहुंच कर स्थानीय रहिवासियों को घरों से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
इधर मौसम विभाग ने झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राज्य के देवघर और जामताड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना को लेकर भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रभावित इलाके के रहिवासियों से रेड,ऑरेंज और येलो अलर्ट को लेकर सतर्क रहने को कहा है।
![]()













Leave a Reply