Advertisement

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मे पहुंचे कई गणमान्य

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित नगर परिषद कार्यालय के समक्ष युवा व्यावसायी संघ के बैनर तले आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मे कई गणमान्य पहुंचकर आंदोलनकारियों को अपना नैतिक समर्थन दिया। इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो के चिकित्सा दल द्वारा भूख हड़ताल में बैठे आंदोलनकारियों का चिकित्सा जांच किया गया।

नगर परिषद फुसरो द्वारा स्थानीय रहिवासियों से मनमाने पानी का भारी कनेक्शन चार्ज माँगे जाने एवं मनमानी होल्डिंग टेक्स वसूले जाने के खिलाफ युवा व्यवसायी संध फुसरो के तत्वावधान मे नगर परिषद कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भुख हडताल के दूसरे दिन 9 अगस्त तो शान्ति श्याम फ़ाउंडेशन अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल और भाजपा नेता रामकिंकर पांडेय ने पहुंचकर हौसला अफजाई किया।

इस अवसर पर हड़तालियों की स्थिति का आकलन को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो के चिकित्सकों द्वारा भूख हड़ताल में बैठे हड़तालियों का मेडिकल जांच किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने कहा कि नगर परिषद की मनमानी नही चलने दी जाएगी। मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, हाजी मोहम्मद कलाम खान, मोहम्मद रहमान, हाजी अलाउद्दीन, मुश्ताक, मुस्लिम, रियाज़ आलम, यंग ब्लड के अध्यक्ष जावेद खान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *