Advertisement

भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिए गये कई निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर बंगली पर भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

आगामी 3-4 सितंबर को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी ठाकुर नगर भवन में आहुत भाकपा माले के जिला सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाने, बिजली एवं सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर 6 सितंबर से आंदोलन करने, 14 सितंबर को मोतीपुर खैनी गोदाम पर भूमिहीन सम्मेलन करने समेत अन्य कई निर्णय 23 अगस्त को मोतीपुर बंगली पर संपन्न भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, शंकर महतो, जीतेंद्र सहनी, मुंशीलाल राय, मो. एजाज़, मो. अबु बकर, अनीता देवी, सोनिया देवी, मनोज कुमार सिंह, शिव कुमारी देवी, मो. गुलाब, संजीव राय आदि ने बैठक में अपना विचार व्यक्त किया।

मौके पर जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चुनाव में 18 कार्यकर्ताओं ने अपना- अपना नामांकन प्रखंड चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के समक्ष दर्ज कराया। प्रखंड सम्मेलन में आय- व्यय के हिसाब के साथ ही बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *