Advertisement

बगोदर के होटल कलश धाम में अनैतिक कार्य करते कई जोड़े धराये

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर के होटल कलश धाम में अनैतिक कार्य करते कई जोड़ो को पुलिस ने पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
बताया जाता है कि जैसे हीं पुलिस होटल कलश धाम पहुंची तो वहां अफरा तफरी मच गया। बता दें कि बगोदर सरिया मार्ग पर स्थित होटल कलश धाम में एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता एवं एसडीपीओ धनन्जय राम के नेतृत्व में 14 अक्टूबर को कार्रवाई की गई। जिसमें होटल में कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि कोडरमा, हजारीबाग, राज धनवार सहित कई जगहों से जोड़ा पहुंचा था। इसके पुर्व कुछ माह पहले एनएच 19 झरी पुल के समीप बगोदर पुलिस ने छापेमारी कर कई जोड़े को हिरासत में ले लिया है। इस बावत बगोदर सरिया एसडीएम ने बताया कि गुप्त सुचना मिल रही थी की होटल कलश धाम में अनैतिक कार्य संचालित है। इसे लेकर यह करवाई की गई है। छापेमारी में 8 युवा और 11 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं होटल संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। साथ ही बगोदर पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। मौके पर एसडीपीओ धनंजय राम, सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *