खेती- किसानी को लेकर आंदोलन तेज होगा-सुरेन्द्र
प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वार्ड-11 में 7 जनवरी को कोरोना गाइडलाइन (Guideline) का पालन करते हुए रामापुर महेशपुर एवं फतेहपुर पंचायत के चुनिंदे 40 सदस्यों का संयुक्त लोकल सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पंचायत (Panchayat) के वयोवृद्ध नागरिक बिहारी सिंह ने झंडोत्तोलन किया। शहीद वेदी एवं प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले सहित फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
यहां मनोज कुमार सिंह, अनीता देवी, सोनिया देवी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, माले के शंकर सिंह, बासुदेव राय ने सम्मेलन में अपना विचार व्यक्त किया।

सम्मेलन में उद्धाटन भाषण देते हुए भाकपा माले (Bhakpa Male) ताजपुर प्रखंड सचिव कॉमरेड सुरेन्द्र प्रसाद सिंह (Security Comrad Surendra Prasad Singh) ने कहा कि फतेहपुर पंचायत में विकास एवं कल्याणकारी योजना में पारदर्शिता का अभाव है। ताजपुर प्रखंड में विकास योजनाओं को खुल्लम-खुल्ला लूटा जा रहा है।
कहीं श्मशान तो कहीं कब्रिस्तान में मिट्टी भराई के नाम पर करोड़ों रूपये का लूट जारी है। इस मामले में सभी दल मौन साध रखे हैं। जब भाकपा माले इसे लेकर संघर्ष चलाती है तो उल्टे माले कार्यकर्ताओं पर प्रशासनिक पदाधिकारी झूठा मुकदमा कर देते हैं। इसके खिलाफ पार्टी को मजबूत बनाकर संघर्ष तेज करने की घोषणा माले नेता ने की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में किसान महासभा एवं भाकपा माले ने संयुक्त रूप से जल निकासी, फसल क्षति मुआवजा पर जोरदार संघर्ष चलाकर जीत हासिल किया।
अभी खाद संकट के खिलाफ संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में बाजार समिति समाप्त कर किसानों के साथ सरकार अन्याय की है। उन्होंने अविलंब समिति को बहाल करने की मांग की।
अंत में 7 सदस्यीय लोकल कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न किया गया। जिसमें मनोज कुमार सिंह को पुनः लोकल कमिटी सचिव चुना गया। जबकि अनीता देवी, सोनिया देवी, लाला प्रसाद सिंह, रामरतन सिंह, अरूण शर्मा, राजकुमार सिंह सदस्य चुने गये।
![]()












Leave a Reply