Advertisement

नेहरु बाल पुस्तकालय सीरीज में शामिल हुई मनोज कपरदार की पुस्तक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में बगदा निवासी कला समीक्षक व सुपरिचित लेखक मनोज कुमार कपरदार की पुस्तक झारखंड के भूले- बिसरे क्रांतिवीर को नेशनल बुक ट्रस्ट (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) ने प्रकाशित किया है। संपादक मंडल ने इस पुस्तक को नेहरु बाल पुस्तकालय सीरीज में शामिल किया है।

जानकारी के अनुसार 132 पृष्ठ की इस पुस्तक का आकर्षक आवरण और रेखाचित्र सुपरिचित चित्रकार अलय घोषाल ने बनाया है। इस पुस्तक में झारखंड के 25 वीर सपूतों की गौरव गाथा को शामिल किया गया है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर कपरदार ने झारखंड के क्रांतिवीरों पर एक पुस्तक तैयार की थी, जिसे नेशनल बुक ट्रस्ट ने इस वर्ष प्रकाशित किया है।

इस पुस्तक में चित्रजीत राय, पोटो हो, सोबोन मुंडा, बैजल सोरेन, चानकु महतो, गोनो पिंगुआ, अर्जुन सिंह, जग्गू दीवान, बख्तर साय, सिंगराय बिंदराय, गंगानारायण सिंह, विष्णु मानकी जैसे 25 वीर सपूतों की संधर्ष गाथा को शामिल किया गया है।

इसी वर्ष इनकी एक पुस्तक झारखंड की आदिवासी कला परंपरा प्रभात प्रकाशन नई दिल्ली से प्रकाशित किया गया था। जिसके लिये इन्हें झारखंड का प्रतिष्ठित साहित्यिेक सम्मान स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *