Advertisement

स्वदेश के आधार पर ही भारत दुनिया में आर्थिक महाशक्ति बन सकती है-मनोज

दस दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला का स्वदेशी संदेश के साथ समापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार स्थित मजदूर मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला का 5 फरवरी को विधिवत समापन किया गया।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच स्वदेश के आधार पर ही भारत दुनिया में एक आर्थिक महाशक्ति बन सकती है। कहा कि आज यह उद्घोष पूरे देश में अर्थशास्त्रियों से लेकर प्रधानमंत्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंच अपने स्थापना कल से ही देश की आर्थिक रोजगार और अपनी सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि के लिए सतत कार्य कर रहा है। बटो की दौड़ ने जब इस दुनिया के विकसित देश और विकासशील देश के संसाधनों पर कब्जा और उनके रोजगार को समाप्त कर रहे हैं। इस दौरान मंच मेला के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन का उद्घोष कर रहा है।

स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख वंदे शंकर सिंह ने स्वदेशी आंदोलन को विस्तार रूप से साझा किया। अन्य वक्ता में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक (उत्तर पूर्व क्षेत्र) अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा अपेक्षित सहयोग न मिल पाना एक कसक तो रहेगा और खलना स्वाभाविक है।

समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला संयोजक एवं उद्यमी स्वदेशी जागरण मंच के अनिल गोयल ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह प्रांत संपर्क प्रमुख अजय चौधरी दीपक ने किया। स्वागत मंच के प्रांत सह मेला प्रमुख अजय कुमार सिंह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रांत मेला प्रमुख दिलीप वर्मा ने किया।

इसके पूर्व सर्व प्रथम आगत अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पार्जन कर किया। मौके पर भारत माता, बाबू गेनू, दांतोपंत ठेंगरी, धरती आवा बिरसा मुंडा आदि की तस्वीर के निकट दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी। इसके उपरांत मेला के दौरान आयोजित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र सहित पुरस्कार वितरण किया गया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में मंच कि महिलाओं ने अहम भूमिका निभाते हुए सफल बनाया, जिसमें अनुजा सिंह, अनीता सिंह, मनोरमा चौधरी, पूनम सिन्हा, राधा सिंह, पूनम सिंह, आशा सिन्हा, प्रतिमा कुमारी, विनीत श्रीवास्तव सहित जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा, कुमार संजय, सुरेश प्रसाद सिन्हा, विवेकानंद झा, सुजीत श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, नवीन कुमार सिंह, ददन प्रसाद, मनीष श्रीवास्तव, दीपक कुमार, अनंत शेखर, संजय श्रीवास्तव, राकेश रंजन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *