Advertisement

जनशक्ति परिषद प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए मन्नू

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनशक्ति परिसर बोकारो जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह और जिला महामंत्री लखन यादव के नेतृत्व में 15 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोड़िया बस्ती कथारा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से स्थानीय रहिवासी मन्नू कुमार को बेरमो प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि उनकी सोंच समाज में समरसता स्थापित करना है। साथ हीं परिषद की सोंच पुरे देश में एकता स्थापित करना है, जिसमें जाति-धर्म, बाहरी-भीतरी, अगड़े-पिछड़े की सोंच से अलग सभी में भारतीयता की भावना जागृत करना है।

इस अवसर पर परिषद के धनंजय सिंह, आकाश गुप्ता, रोहित मिश्रा, चेतन तुरी, कमल यादव, विनीत सिंह, राजेश महतो, अरुण तुरी, तिलक तुरी, सन्नू तुरी, धनेश्वर तुरी, कुंदन मंडल आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *