Advertisement

महिला सशक्तिकरण के जज्बे काे सलाम-मंजूनाथ भजंत्री

एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री (Deoghar district deputy commissioner Manjunath Bhajantri) द्वारा 12 मई को जानकारी दी गई कि देवघर जिला के हद में सारठ प्रखंड अंतर्गत कुकराहा पंचायत में कोविड वैक्सीनेशन कैम्प के समीप गोली चलने की घटना के पश्चात संबंधित पुलिस पदाधिकारियों द्वारा त्वरित व आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। वही दूसरी ओर इस घटना के बावजूद बिना किसी डर-भय के निर्भीक होकर सभी नर्स दीदियों, स्वास्थ्य कर्मियों, साहिया, सेविका द्वारा दुबारा वैक्सीनेशन कैम्प में 60 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया, जो कि अपने आप में सराहनीय है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी महिला कर्मियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी महिलाओं की कार्यशैली एक मिशाल कायम की है। आप सभी ने जिस हिम्मत व जज्बे से अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन किया है, वो वाकई काबिले तारीफ और अनुकरणीय हैं। आज आप सभी ने महिला सशक्तिकरण का एक बेहतर उदाहरण पेश किया है। वर्तमान में यूँ ही नही कहा जाता है कि अब कोई भी काम ऐसा नहीं रह गया है जिसे महिलाएं नहीं कर सकती है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज न की हो। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही हैं। चाहे वह घर परिवार की जिम्मेवारी निभाना हो या घर से बाहर अपने कार्यस्थल पर पूरे लग्न व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना हीं क्यों न हो। आपकी इस हिम्मत भरे कार्यशैली से हमारे समाज व विशेषकर युवा वर्ग के लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *