पथ निर्माण विभाग सचिव के नेतृत्व में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल के माणिकपुर – बाकरपुर भारत माला परियोजना तथा दिघवारा में शेरपुर (पटना)- दिघवारा (सारण) रिंग रोड परियोजना के तहत चल रहे पथ व पुल निर्माण कार्य में तेजी आ गई है।
पथ निर्माण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी के नेतृत्व में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 18 जून को संबंधित पदाधिकारियों व चयनित एजेंसी के मैनेजर एवं पूरी टीम के साथ चल रहे पथ व पुल निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक भी की।
इस मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सोनपुर रश्मि कुमारी, परियोजना निदेशक एनएचएआई, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, छपरा/सोनपुर, अंचलाधिकारी, दिघवारा/सोनपुर तथा चयनित एजेंसी के मैनेजर एवं पूरी टीम साथ में थे।
निरीक्षण के दौरान माणिकपुर – बाकरपुर भारतमाला परियोजना में जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर किलोमीटर 8 से किलोमीटर 12 तक पथ निर्माण में व्याप्त सभी समस्याओं को निष्पादित करते हुए तीन माह के अंदर पथ निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही शेरपुर – दिघवारा रिंग रोड परियोजना में आगामी बारिश से पूर्व त्वरित रूप से कार्य करते हुए अधिक से अधिक पोल का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दोनों परियोजनाओं में लगातार कैम्प आयोजित कर भू अर्जन की कार्रवाई में भी तेजी लाते हुए संबंधित रैयतों को मुआवजा भुगतान की राशि प्रदान करने का निर्देश दिया गया।
![]()













Leave a Reply