Advertisement

पेटरवार प्रखंड में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनी ईद-उल-फितर का त्योहार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। ईद-उल-फितर का त्योहार 11 अप्रैल को पेटरवार प्रखंड के मुस्लिम आबादी वाले पंचायतों में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार, बुंडू, ओरदाना, अर्जुआ, अंगवाली, खेतको, पिछरी, चलकरी सहित अन्य पंचायतों में मुसलमानों द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की कड़ी नजर थी। यहां मुसलमानों ने निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे मस्जिदों में नवाज अदा करने की रस्म पूरी कर ली। फिर एक दूसरे के गले मिलते हुए ईद मुबारकबाद देते देखे गए। सेवई, ठंडा पेय आदि का जमकर सेवन किया गया।

इस मौके पर अंगवाली में पेटरवार थाना की ओर से सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र मुर्मू, दंडाधिकारी बतौर प्रखंड कृषि अधिकारी दिलीप कुमार वास्की सहित उप मुखिया रियाज अहमद, सदर जमीरुद्दीन अंसारी, सचिव खुर्शीद आलम, आलेनवी अंसारी, आदि।

मस्जिद के ईमाम गुलाम ए मुस्तफा, गुलाम अंसारी, एनायत हुसैन, गुलाम हुसैन, ग्यास अंसारी, फैज अहमद, पवन कुमार नायक सहित अनेकों मौजूद थे। हर क्षेत्र से शांति पूर्वक ईद का त्योहार मनाए जाने की सूचना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *