Advertisement

श्रद्धालुओं द्वारा श्रीराणी सती दादी का फुसरो में मंगल पाठ का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के महाराज श्रीअग्रसेन स्मृति भवन में 21 दिसंबर को दादी परिवार द्वारा श्रीराणी सती दादी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा दादीजी का अलौकिक शृंगार कर पूजन के बाद पाठ शुरू किया गया। इसे लेकर अग्रसेन भवन परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। पूजारी संतोष दिक्षित ने विधिवत पूजन कराया। यहां उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर दादी की पूजा अर्चना की व् मंगल पाठ किया।

इस दौरान गिरीडीह के मशहूर गायक आकाश व परिचय ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। वही फुलों की होली, छप्पन भोग व सवामनी आकर्षण का केंद्र रहा। देर शाम महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कविता अग्रवाल, रेणू गोयल, बबीता गर्ग, रेणू अग्रवाल, प्रिति चांडक, कंचन अग्रवाल, राज कुमारी, सुशीला बुबना, आशा बुबना, संतोष खेमका, निशा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, नीलम गोयल, बरखा कारीवाल, सरोज अग्रवाल, सुनीता गोयल, सुनीता अग्रवाल, रानी, रचना बंसल, अनु गोयल, उर्मिला देवी आदि का योगदान रहा। मौके पर कृष्ण कुमार चांडक, सुशांत राईका, प्रकाश राईका, चंदू अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *