Advertisement

मांडू विधायक के बड़े भाई राम प्रकाश पटेल का निधन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी झामुमो केंद्रीय सदस्य राम प्रकाश भाई पटेल की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान एक जनवरी को निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाते हीं क्षेत्र में नव वर्ष का उमंग मातम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह के पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो के ज्येष्ठ पुत्र एवं मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के अग्रज भाई राम प्रकाश भाई पटेल पिछले चार महीनों से अस्वस्थ थे। उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही इलाके में मातम पसर गया है।

राम प्रकाश भाई पटेल एक ईमानदार स्वच्छ छवि के मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन की सूचना पाकर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

शोक व्यक्त करनेवालों में प्रमुख रूप से झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, विष्णुगढ़ मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, कपिल देव चौधरी, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, चेडरा मुखिया निर्मल कुमार, आदि।

अलपिटो मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर यादव, झामुमो नेता महताब हुसैन, संजय प्रजापति, राजू श्रीवास्तव, राणा इकबाल खान, संजय पटेल, संतोष पटेल, जितेंद्र यादव, किशोरी महतो, अनंत लाल महतो, विष्णुधारी यादव आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *