Advertisement

महिला की फरियाद पर मांडू विधायक ने अपने कार्यकर्ता को सौंपी जिम्मेवारी

तीन दिनों के अंदर हुआ महिला की समस्या का समाधान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बेडाहरियारा निवासी किरण देवी पति गोवर्धन यादव पिछले दिनों फ्लाई एस ब्रिक्स मिनी प्लांट के उद्घघाटन में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल से किरन देवी विधायक से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई थी।

विधायक ने महिला की फरियाद पर बेडाहरियारा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता दीपक कुमार रजक को बुलाकर राशन न मिलने को लेकर खाद आपूर्ति अधिकारी से मिलकर पीड़िता को राशन दिलाने की जिम्मेवारी सौंपी।

इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रजक ने पीड़ित महिला किरण देवी को साथ लेकर उनके राशन कार्ड की जानकारी ली। पता चला कि किरण देवी का ग्रीन कार्ड बना है। इनको राशन नहीं मिल पा रहा है। इसकी जानकारी लेकर उसी वक्त प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी बिष्णुगढ़ से फोन के माध्यम से सूचना दिए।

अधिकारी ने संबंधित डीलर से संपर्क कर राशन ले जाने को कहा। साथ ही पंचायत समिति सदस्य कल्पना देवी ने ठंड से बचने के लिए किरण देवी को कंबल भी भेजवाया। मांडू विधायक के त्वरित पहल के बाद ही तीन दिनों के भीतर महिला को राशन मिलना संभव हो सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *