प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव के मंडपवारी चौक स्थित पौराणिक शिव मंदिर के मुख्य द्वार गेट को 3 अगस्त को बदल दिया गया। यह गेट ग्रामीण पूजा कमेटी की सार्वजनिक कोष से लगाया गया है।
ज्ञात हो कि, पूर्व में लंबे समय से लकड़ी का अर्धगेट लगा था। बताया जाता है कि मंदिर के दक्षिणी दिशा में लगे दरवाजे को भी शीघ्र बदलने की सोंच कमिटी बनाए हुए है।
मंदिर में नया गेट लगाये जाने के मौके पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूजा समिति के अध्यक्ष सत्यजीत मिश्रा, सचिव मोती रजवार, कोषाध्यक्ष दीनदयाल मिश्रा, प्रकाश मिश्रा सहित कई गणमान्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply