Advertisement

डीआरएम सोनपुर द्वारा मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय के सभाकक्ष में 16 मई को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद ने की। वर्तमान परामर्शदात्री समिति की वर्ष 2024-26 की यह पहली बैठक आयोजित किया गया था।

मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक का संचालन वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने किया। बैठक के दौरान सोनपुर मंडल के हद में विभिन्न स्टेशनों व ट्रेनों में यात्री सुविधा के साथ ट्रेनों व उनके ठहराव, खान-पान, माल परिवहन सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता आदि अन्य विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा रेलवे की विभिन्न सुविधाओं को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए, जिस पर मंडल की ओर से इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए समुचित सकारात्मक कार्रवाई किये जाने की बात कही गई।

बैठक में सदस्यों द्वारा रेलवे द्वारा विगत वर्षों में बड़े पैमाने पर किए गए विकास व सुधार कार्यों की बदौलत आये सकारात्मक परिवर्तन की सराहना भी की गई। बैठक में सोनपुर मंडल के अन्य विभागों के शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में स्वागतोपरांत सर्वप्रथम समिति के सम्मानित सदस्यों से उनका परिचय प्राप्त किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *