Advertisement

अंगवाली व् चांदो में आगामी 19 मार्च से मानस महायज्ञ का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली एवं चांदो में आगामी 19 मार्च से श्रीरामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ का आयोजन एक साथ होली त्योहार उपरांत होने जा रही है।

इसे लेकर 3 मार्च को गठित नई समिति के सौजन्य से मिली जानकारी के अनुसार अंगवाली में आगामी 18 मार्च को प्रातः जल-यात्रा व बेदी पूजन। 19 से 27 मार्च तक नित्य प्रातः मानस पाठ एवं रात्रि बेला में प्रवचन। जिसमें गिरिडीह से व्यास आचार्य अनिल पाठक ‘वाचस्पति’, मिर्जापुर यूपी से मानस महारथी धर्मराज शास्त्री, अयोध्या धाम से कथा वाचिका शांति श्रिया पधार रही है।

इसी तरह चांदो ग्राम के धर्म स्थल स्कूल मैदान मे रात्रि कथा वाचन मे भोपाल मध्यप्रदेश से मुख्य प्रवक्ता पूज्य दीदी रत्नामनी द्विवेदी एवं व्यास अयोध्या धाम से रामबिनोद शरण पधारेंगे। जानकारी अनुसार अंगवाली मे 27 मार्च की रात्रि जागरण का आयोजन होगा तथा चांदो मे 28 की रात्रि जागरण। दोनो जगह आयोजन संबंधी तैयारी जोरो पर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *