Advertisement

आपराधिक मामले में सीसीएल कर्मी सनत कुमार व राजन भुइयां पर प्रबंधन का शिकंजा

आरोपी दोनो सीसीएल कर्मियो के विरुद्ध प्रबंधन ने शुरू की कार्रवाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आपराधिक मामले में सीसीएल कर्मी सनत कुमार व राजन भुइयां पर प्रबंधन का शिकंजा कसता जा रहा है। आरोपी दोनो सीसीएल कर्मियो के विरुद्ध प्रबंधन ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला रहिवासी गीता देवी द्वारा तेनुघाट न्यायालय मे दायर शिकायत वाद क्रमांक-858/21 में धारा 420, 406/34 भादवि के तहत गिरफ्तारी से बचने के लिए लुका-छिपी खेल रहे सीसीएल कर्मी सनत कुमार एवं राजन भूईया के विरुद्ध प्रबंधन ने कारवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध मे सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एसओपी राजीव कुमार ने बीते माह 27 अप्रैल को ही परियोजना पदाधिकारी एकेकेओसीपी को पत्र लिखकर सीसीएल/पीएंडआईआर का पत्र संलग्न करते हुए कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अभियुक्त सनत कुमार एवं राजन भूईया ने सरेंडर नही किया है। इस संबंध मे ज़रूरी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है।

मालूम हो कि, सर्वोच्च न्यायालय ने बीते वर्ष 2023 के 22 नवंबर को दिए आदेश में दोनों आरोपियों को दो सप्ताह में सरेंडर करने को कहा था। सरेंडर करने के बजाय दोनों सीसीएल कर्मी खुलेआम घूम रहे है। एवीए न.110 51/2022 मे सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया था।

मामला 6 लाख रूपए के तीन चेक बाउंस होने का था।
इस मामले मे ही एसडीजेएम ने 28/3/2024 को दोनो के विरुद्ध वारंट जारी किया है। इस बावत पूछताछ करने पर एकेकेओसीपी के परियोजना पदाधिकारी के. एस. गैवाल ने बताया कि एसओपी का पत्र मिलने के बाद सनत कुमार और राजन भूईया को पुलिस के सामने सरेंडर करने को कहा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *