दुर्घटनाओं पर रोक लगाने व् कर्मचारियों के अन्य माँगों को ले इडी वर्क्स के साथ वार्ता
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बोकारो स्टील प्लांट के नामित निदेशक प्रभारी सह अधिशासी निदेशक (वर्क्स) प्रियरंजन से 22 अक्टूबर को उनके कार्यालय कक्ष में भेंट कर कर्मचारियों के विभिन्न माँगों से अवगत कराया। भाजपा नेता ने ईडी (वर्क्स) को ज्ञापन देकर आगामी दिनों में प्लांट के 6000 ठेका कर्मचारियों की होने वाली छँटनी को बंद करने की माँग की।
ईडी (वर्क्स) के साथ संपन्न वार्ता में भाजपा नेता कुमार अमित ने कहा कि प्रबंधन के इस नीति से 6000 ठेका कर्मचारी बेरोज़गार हो जाएगें, जिससे इन परिवारों के समक्ष रोज़ी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। कहा कि मेन पावर कम होने से कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ेगा एवं दुर्घटनाओं में और तेज़ी आएगी। उन्होंने प्लांट में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी बात कही।
भाजपा नेता ने कहा कि प्लांट के सेफ़्टी ऑडिट और मेंटेनेंस में हो रही कोताही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। प्रबंधन से प्लांट में विगत एक वर्षों के दौरान हुए दुर्घटनाओं की स्वतंत्र एजेंसी से जाँच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की उन्होंने मांग की। इसके अलावे उन्होंने प्रभारी निदेशक से ठेका कर्मचारियों से ठेकेदारों द्वारा वसूली जा रही कट मनी को समाप्त करने के लिए बनायी गयी कमिटी द्वारा प्राप्त मामलों एवं उसपर की गई कार्रवाई की मासिक समिक्षा कर उसे सार्वजनिक करने, प्लांट के विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण हेतु गम्भीर प्रयास करने, प्लांट के जर्जर सड़कों की मरम्मत करने, विभिन्न विभागों में जारी अनियमितताओं पर कार्रवाई करने आदि की माँग की।
अधिशासी निदेशक प्रियरंजन ने उपरोक्त विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई करने आश्वासन देते हुए भाजपा नेता से बीएसएल प्रबंधन को सहयोग करने की अपील की। वार्ता में धनन्जय चौबे, करण गोरांई, चन्द्रप्रकाश, जन्मजय गोस्वामी, राहुल सिंह, लालबाबू, नितेश चौधरी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply