Advertisement

माले कार्यकर्ताओं ने ताजपुर में चलाया जन संवाद अभियान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने 26 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर बाजार में जन संवाद अभियान चलाया। जन संवाद अभियान चलाकर रहिवासियों से आगामी 3 मार्च को बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में महागठबंधन द्वारा आयोजित जन विश्वास महारैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर ताजपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जनता मैदान में एक‌त्रित होकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने झंडा, बैनर तले जन संवाद अभियान निकालकर बाजार क्षेत्रों में नारे लगाकर भ्रमण करते हुए फल मंडी पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विपक्ष की सरकारों एवं पार्टियों को अस्थिर करने की लगातार चल रही साजिशों की कड़ी में भाजपा ने नीतीश कुमार को मोहरा बनाकर बिहार की सत्ता हड़प ली।

माले नेता सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के करोड़ों गरीबों के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा नफरत, झूठ और बर्बरता के एजेंडे के साथ देश व बिहार को तबाह करने पर आमादा है।

भाकपा माले के युवा विधायक कॉमरेड मनोज मंजिल समेत 23 माले कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर भाजपा ने बिहार के गरीबों की आवाज को दबाने की साज़िश रची है‌। ऐसे में भाकपा माले की ओर से भाजपा के तानाशाही के खिलाफ जन संवाद अभियान चलाया जा रहा है जो हरेक गांव -टोला- वार्ड तक चलेगा।

जन संवाद कार्यक्रम में पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार, महेश कुमार, आसिफ होदा, मो. एजाज, मुकेश कुमार गुप्ता, मो. कयूम, शंकर महतो, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *