प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकहैदर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सह मोतीपुर वार्ड-25 निवासी समाज सेविका विद्यादेवी सिन्हा की बीते 16 जून की रात्रि निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार सेवानिवृत शिक्षिका की मृत्यु की खबर सुनकर उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, अधिवक्ता मोहन कुमार, वार्ड पार्षद मुकेश कुशवाहा, आदि।
ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, मृतिका के दामाद सेवानिवृत्त एसडीओ रामसुदीन महतो, नाजीर विजय कुशवाहा, सेवानिवृत्त सैनिक विनय कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन के गणमान्य जनों ने मृतिका के परिजनों से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया तथा मृतिका के प्रति शोक- संवेदना व्यक्त किया।
बताया जाता है कि 17 जून को मोतीपुर स्थित स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल के प्रधान लिपिक सह मृतका के छोटे पुत्र रंजीत कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
250 total views, 1 views today