Advertisement

माले नेताओं ने दी दिवंगत शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर 8 अप्रैल को भाकपा माले नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित माले नेताओं ने दिवंगत शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूरन महतो, पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, माले नेता राजेश सिन्हा, पप्पू खान, नागेश्वर महतो, आदि।

कन्हैया सिंह आदि ने गिरिडीह जिला के हद में डुमरी अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर स्व महतो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, वे एक बड़े आंदोलनकारी थे। झारखंड के लिए उनका संघर्ष लंबे समय तक याद किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि, मौजूदा फासीवाद विरोधी संघर्ष के दौर में झारखंड की राजनीति में उनकी बड़ी जरुरत थी, जिसकी कमी अब खलेगी। कहा गया कि, झारखंड विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाकर ही हम उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *