Advertisement

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर किया गया मलेरिया जांच

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार की टीम द्वारा 3-4 दिसंबर की रात्रि गर्री एवं झरमुंगा में मलेरिया जांच की गयी।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के निर्देश पर पोस्ट एनोफिलीज मोस्क्विटो डेनसिटी मेजरमेंट का कार्य अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से आये टीम के सदस्यों द्वारा सूर्योदय के पूर्व ग्रामीण हलकों में मलेरिया जांच किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पेटरवार प्रखंड के हद में गर्री एवं झरमुंगा गाँव मे घर-घर घूमकर वहाँ पाए जा रहे मच्छरों का संग्रह किया गया।

जिला वीबीडी कार्यालय बोकारो से आये वीबीडी सलाहकार डॉ आशीष कुमार ने बताया कि संग्रह किये गए मच्छरो को क्षेत्रीय मलेरिया कार्यालय उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग ले जाकर आकलन किया जाएगा कि संबंधित क्षेत्र मे किस प्रकार के प्रजाति का मच्छर है। वहाँ से आये रिपोर्ट के आधार पर आगे योजना बनाकर कार्य किया जायेगा।

विदित हो कि, इसके पूर्व भी बीते सिंतबर माह में इन्ही क्षेत्रों में प्री एनोफिलीज मोस्क्विटो डेनसिटी मेजरमेंट का कार्य किया गया था। इस कार्यक्रम में एमटीएस शैलेश ठाकुर, एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन, मिहिर रजवार, सहिया सुलेखा देवी, संगीता देवी सहित हज़ारीबाग से आये टीम के सदस्य प्रभु राम, सुरेश कुमार यादव, इरशाद हुसैन, उमेश कुमार, राजेश कुमार एवं देवराज कुमार शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *