Advertisement

कोविड 19 टीकाकरण गहन अभियान को सफल बनाएं-उपायुक्त

उपायुक्त ने सिविल सर्जन व् नोडल पदाधिकारी को टीकाकरण का दिया निर्देश
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चार जून से प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को विशेष सप्ताहांत गहन टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी को लेकर 3 जून को बोकारो उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro Deputy Commissioner Rajesh Singh) ने सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक एवं नोडल पदाधिकारी टीकाकरण अनिल कुमार सिंह को अभियान से संबंधित सभी तैयारी ससमय सुनिश्चित करते हुए अभियान के सफल संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस बाबत विभाग से प्राप्त मार्ग दर्शन का अक्षरशः अनुपालन करने को कहा। उन्होंने राज्य से जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है उसे प्राप्त करने का निर्देश दिया। इस कार्य में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विशेष सप्ताहांत टीकाकरण गहन अभियान में 45 प्लस छूटे हुए लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। विभाग ने सूबे में ऐसे डेढ़ लाख नागरिकों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। जिसमें बोकारो जिले में 12,360 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण का उद्देश्य कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित करना है। अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *