Advertisement

मकस कहानिका मध्यप्रदेश अध्याय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मकस कहानिका मध्यप्रदेश अध्याय ऑनलाइन कवि सम्मेलन बीते 9 अप्रैल की संध्या आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन गूगल मीट पर सुचारू रूप से संपन्न हो गया। उक्त जानकारी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के मकस कहानिका सूचना प्रभारी प्रतिभा जैन ने 10 अप्रैल को दी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सभी काव्य मनीषियों ने मनमोहक रचनाओं को मधुर कंठ स्वर से प्रस्तुत कर सभी साथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह काव्य गोष्ठी अविस्मरणीय रहेगा बताया जाता है कि कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, सभाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

गोपाल सिंह दंडोतिया ने माता सरस्वती की वंदना के साथ कवि प्रारंभ किया। संतोष तोषनीवाल ने गणेश वंदना की। श्याम कुंवर भारती ने देवी गीत गा कर माता को मनाया। रेखा कापसे कुमुद ने स्वागत गीत से अतिथियों के साथ साथ सभी कलमकारों का स्वागत किया। कीर्ति तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन से सबको प्रभावित किया। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र वैष्णव और सभाध्यक्ष भरत प्रसाद प्रजापति ने कार्यक्रम की सफ़ल कमाना करते हुऐ सभी कलमकारो को साधुवाद दी।

खास मेहमान के रुप मे कुशल कवयित्री और मंच संचालिका शिल्पी सिह (पूर्व सहयोगी) भी उपस्थित रही, जिनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पाश्चात् सभी कलमकारो ने एक से बढ़ कर एक रचना सुनाई।

जिसमें रामनिवास तिवारी आशुकवि निवाड़ी, कीर्ति तिवारी ब्रम्हपुर, संतोष तोषनीवाल इंदौर, रजनी कटारे जबलपुर, दिलीप कुमार शर्मा दीप देवास, मीना अग्रवाल इंदौर, स्वाति प्रशांत शूक्ल, शिशिर देसाई सनावद, उमेश नाग जयपुर राजस्थान, शिल्पी सिंह, जे के मिश्रा दुबई, निर्मला कर्ण रांची, ऋतु रांची, कमला महेश्वरी बदायूं यूपी,
प्रो. शरद नारायण खरे एमपी, पुष्पा मिश्रा, विभा तिवारी जौनपुर यूपी आदि ने काव्य पाठ कर मंच पर समा बांध दिया।

यहां विभा तिवारी और कीर्ति तिवारी ने मंच पर बेहतरीन संचालन कर मंच पर चार चांद लगा दिए। अंत में डॉ श्याम कुंवर भारती ने आभार प्रकट कर देर रात तक चल रहे कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *