Advertisement

थाना क्षेत्र में अमन शांति बहाल रखना पहली प्राथमिकता-जमुना चौधरी

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड (Gomiya block) के हद में आईईएल थाना क्षेत्र (IEL Police station Area) में अमन व शांति बहाल रखना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
आईईएल थाना में 5 दिसंबर को नए थाना प्रभारी के रूप में जमुना चौधरी ने पदभार लिया। चौधरी नि:वर्तमान थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो के जगह में पदभार को संभाला।
इस अवसर पर थाना प्रभारी चौधरी ने कहा कि आम रहिवासियों की सुरक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। थाना क्षेत्र के हद में रहिवासियों को कोई परेशानी हो तो सीधे थाने में आकर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस उनकी सुरक्षा में हमेशा तैयार रहेगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में रहनेवाले अवैध धंधेबाजो के लिए अपना रास्ता बदलने को कहा अन्यथा पुलिस नकेल कसने का कार्य करेगी। किसी भी हाल में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। इसके लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *