गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में महनार थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना में शामिल युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। पिड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 3 अक्टूबर की देर शाम महनार नगर क्षेत्र के एक आम के बगान में अचेत अवस्था में युवती बरामद की गयी थी। इसके बाद स्थानिय रहिवासियों ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष वेदानन्द सिंह महनार हॉस्पिटल पहुंचे।
बताया जाता है कि महनार थाना में तैनात महिला पुलिस अवर निरीक्षक गुड़िया कुमारी ने घटना को लेकर पीड़िता से घटना को लेकर पूछताछ की। युवती ने अपने साथ घटित दुष्कर्म की घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि महनार के टांडा चौरी रहिवासी विकास कुमार ने उसे फोन कर बुलाया था। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता को घर के समीप आम के बगीचे में ले जाकर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी।
बताया जाता है कि पुलिस ने पीड़िता द्वारा बताई गई जगह पर पहुंची तो मौके से पीड़िता का मोबाइल फोन का कवर बरामद किया गया। घटना के सम्बंध में 5 अक्टूबर को एसडीपीओ महनार प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
![]()













Leave a Reply