Advertisement

फॉर नेशन, रन फॉर मोदी के तहत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चास में 4 मार्च को रन फॉर नेशन, रन फॉर मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेत्री सहित स्कूली बच्चियों को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी द्वारा सम्मानित किया गया।

नारी शक्ति वंदन – साड़ी वॉकथॉन के माध्यम से प्रधानमंत्री को धन्यवाद करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुई महिलाओं, खिलाड़ी एवं विद्यार्थियों ने रन फॉर नेशन, रन फॉर मोदी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोंच का परिणाम है कि नारी शक्ति आज देश के सभी क्षेत्र में अपनी कार्य दक्षता की बदौलत स्थान प्राप्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के चार सौ पार की सोंच को धरातल पर लाकर देश को भाजपा की मजबूत सत्ता सौंपने का काम करेगी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्कूली बच्चियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

रन फॉर नेशन, रन फॉर मोदी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय त्यागी, बोकारो नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी, रितु रानी सिंह, अर्चना सिंह, बबीता देवी, प्रीति गुप्ता, आरती राणा, रोशन सिंह, राधा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, पुष्पा मिश्रा, सुनीता देवी, तुषा कुमारी, साक्षी कुमारी, शंकर झा, ममता कुमारी, अमन कुमार गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *