प्रहरी संवाददाता/बोकारो। भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष एवं बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी को 29 सितंबर को कथारा में आयोजित संकल्प सभा के दौरान मंच पर कुर्सी नहीं मिलने के कारण वे काफी नाराज हो गयी।
जानकारी के अनुसार लगातार उन्हें दो बार मंच से उतरना पड़ा, इससे नाराज होकर महिला नेत्री मंच के नीचे स्थित कुर्सी पर जा बैठी। इस गलती का एहसास होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, किसान मोर्चा नेता ईश्वर प्रजापति, सूरजमल नायक, मनोज यादव आदि काफी मान मंनौवब्ल के बाद महिला नेत्री गिरिजा देवी का पारा शांत हुआ। इसके बाद में वे मंच पर उपलब्ध कराये गए कुर्सी पर आसीन हो सकी।
![]()













Leave a Reply