Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों में सेनेटरी नैपकिन प्रदान करेगी महिला आरोग्य समिति

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। महिला आरोग्य समिति सभी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन प्रदान करेगा। उक्त जानकारी समिति की कॉ-ऑर्डिनेटर मधुलिका कुमारी व तन्नूश्री कुमारी ने 13 दिसंबर को दी।

उन्होंने बताया कि सेनेटरी नैपकिन प्रदान करना ही काफी नहीं है, बल्कि इस माध्यम से हम किशोरियों को उनके स्वास्थ्य व स्वच्छता की पूरी जानकारी देते हैं। मधुलिका ने कहा कि आज जानकारी के अभाव में किशोरियों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

शर्म व झिझक के कारण लड़कियां किसी को अपनी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों की चर्चा नहीं करती हैं। ऐसी स्थिति में उनकी बीमारी बढ़ती जाती है। महिला आरोग्य समिति का मुख्य उद्देश्य ऐसी लड़कियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जानकारी देकर बीमारियों से बचाना है।

ज्ञात हो कि, उक्त समिति ने बीते 11 दिसंबर को गिरिडीह जिला (Giridih) के हद में मकतपुर इंदिरा कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से इसकी शुरुआत कर दी है। मौके पर समिति द्वारा 25 किशोरियों को दो- दो सेनेटरी नैपकिन मुफ्त प्रदान किये गए।

समिति की अधिकारियों ने कहा कि हम बारी- बारी से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर किशोरियों को मुफ्त नैपकिन प्रदान करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *