Advertisement

शिक्षक दिवस पर चांदो में महावीर मांझी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

आदिवासी यूथ एफसी क्लब अंबाटोला बना विजेता

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चांदो पंचायत के गर्री बस्ती स्थित खेल मैदान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस सम्मान समारोह के मौके पर 10 वें महावीर मांझी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार दिवंगत महावीर मांझी के पौत्र सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू के सौजन्य से सिद्धू-कान्हू क्लब गर्री द्वारा आयोजन किया गया है। यहां पर मंचासिन मुख्य व विशिष्ट अतिथियों में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी सहित अन्य का भव्य स्वागत व सम्मानित किया गया। यहां पुरुष व महिला टीम द्वारा सहभागिता निभाई जा रही है।

फाइनल मैच आदिवासी यूथ एफसी क्लब अंबाटोला एवं ओबीसी क्लब पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया, जिसमे अंबाटोला की टीम ने जीत हासिल की। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना को सर्वोच्च स्थान दिलाने का प्रयास अवश्य होनी चाहिए।

विजेता टीम को शील्ड देकर तथा उप विजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया। जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने अयोजक बतौर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर झामुमो पेटरवार प्रखंड सचिव ललन सोनी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि हिमाचल मिश्रा, शिक्षक सहदेव मांझी, नरेश नायक, सावित्री मुर्मू, अजीत मुर्मू, विद्यानंद पांडेय, मनोज दसौंधी, अरुण नायक, उमा चरण महतो, रंजीत मुर्मू, धर्मनाथ महतो, तुलसी प्रसाद, कौशल शर्मा, बुधदेव मांझी मंचाशीन थे, जबकि काफी संख्या में स्थानीय रहिवासी मैच का लुफ्त उठा रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *